logo

रांची से हजारीबाग जा रहा था 2 करोड़ रुपये का गांजा, पुलिस ने रामगढ़ में ऐसे पकड़ा 

RAMGARH1.jpeg

रामगढ़ 

रांची से हजारीबाग जा रहे 2 करोड़ रुपये के गांजा को पुलिस ने रामगढ में जब्त कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।  इस बाबत पुलिस ने जानकारी दी है कि रामगढ़ जिले में  एक ट्रक से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 490 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण नंबर वाला वाहन मंगलवार देर रात रांची से हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान उसे कुजू पुलिस चौकी के निकट रोका गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही  चालक तुलसी यादव (55) को गिरफ्तार कर लिया।


 

Tags - Ganja Crime NewsCrime News in HindiJharkhand Crime News